DNA की संरचना (Structure of DNA)


न्यूक्लिक अम्ल सूक्ष्मकार्बनिक बहुलक  दो प्रकार के होते हैं

(1) DNA - डीआक्स्सी राइबोन्यूक्लिक अम्ल

(2) RNA – राइबोन्यूक्लिक अम्ल

    DNA - 

    आनुवांशिक पदार्थ है परन्तु कुछ विषाणुओं में अनुवांशिक पदार्थ RNA होता है। ऐसे विषाणु को रेट्रोवाइरस (Retrovirus) कहते हैं। RNA में राइबोस शर्करा तथा यूरेसिल क्षार होता है। DNA एक दीर्घ अणु हैं जिन छोटे छोटे अणुओं द्वारा बनता हैं उसे न्यूक्लियोटाइड कहते हैं। प्रत्येक न्यूक्लियोटाइड नाइट्रोजन बेस, डीआक्सी राइबोस शर्करा तथा फास्फेट का बना होता हैं। वाटसन एवं क्रिक ने 1953 में DNA का मॉडल तैयार किया जिसके अनुसार डीएनए की संरचना निम्नलिखित है।

    (1) DNA में न्यूक्लियोटाइड की दो कड़ियाँ (Strands ) कुण्डलित होती हैं।

    (2) प्रत्येक कुण्डलनी में 10 न्यूक्लियोटाइड होते हैं। प्रत्येक कुण्डली में 34A° पर वलन होता हैं।

    (3) डीआक्सी राइबोस शर्करा एव फास्फेट समूह एकान्तर क्रम में व्यवस्थित रहते हैं

    (4) थायमिन (A=T) के साथ तथा ग्वानीन साइटोसीन (G=C) के साथ युग्मित होता है।

    (5) प्रत्येक फास्फेट समूह एक डीआक्सीराइबोस शर्करा 3' कार्बन तथा दूसरे डी आक्सीराइबोस शर्करा के 5' कार्बन से जुड़ा रहता है।