GOES
विराम-चिह्न| हिन्दी व्याकरण
विराम-चिह्न
परिभाषा -: वाक्यों में विराम के लिए प्रयोग किये जानेवाले संकेत चिह्नों को विराम चिह्न' कहते हैं। विराम का अर्थ है-रुकना बोलते समय वक्ता साँस लेने के लिए रुकता है। लिखते समय लेखक वाक्यों के अर्थ को स्पष्ट करने के लिए रुकता है। भिन्न-भिन्न भावों को व्यक्त करने के लिए भी रुकना पड़ता है। वाक्य में विराम के लिए अलग अलग चिह्न हैं। वस्तुतः यह संकेत चिह्न है। इन चिह्नों का विशेष महत्व है। नीचे विराम चिह्ना और उनके प्रयोग के नियम दिये जा रहे हैं
1.   पूर्ण विराम [। ] 
 पूर्ण विराम 1: पूर्ण विराम का अर्थ है-पूरा रुकना । प्रत्येक वाक्य की पूर्ण समाप्ति के बाद पूर्ण विराम (।) लगाया जाता है। जैसे-:
हवा चली ।       सूर्य उगा ।     लू लगी।
धूप उगेगी।      गर्मी आयी।     धूप उग गयी है।
घी खाया।      दही मीठा है।     आकाश में लाली छा गयी।
चिड़ियाँ डाल पर चहचहा रही हैं। मदारी बंदर नचा रहा है।
2.   अर्ध विराम[ ; ]  
 अर्ध विराम: अर्ध विराम का अर्थ है-आधा ठहराव अर्थात् पूर्ण विराम से आधा ठहरना। एक उपवाक्य या वाक्याश का दूसरे उपवाक्य या वाक्यांश से दूर का संबंध दिखलाने के लिए अर्ध विराम (;) चिह्न लगाया जाता है। जैसे—
बिजली चमकी, फिर भी वर्षा नहीं हुई।
यह कमीज पुरानी हो गई है; फिर भी मजबूत है।
आज यह कथा अधूरी रही, कल समाप्त होगी।
3.   अल्प विराम [ ,  ]  
 अल्प विराम: अल्प विराम का अर्थ है-बहुत कम देर के लिए रुकना। इसका प्रयोग निम्नलिखित स्थितियों में होता है
(क) कहो, कहो, क्या बात है ?
(ख) करैला, भिंडी, परवल और टमाटर खरीदे गये।
(ग) मेल में गाय, घोड़े, बैले, हाथी और कुत्ते थे।
(घ) प्रिय भाई, नमस्कार! आपका पत्र मिला।
(ङ) आप ऐसा काम करें, जिससे नाम हो ।
(च) वह काम करता है, क्योंकि गरीब है।
(छ) सुरेश विद्यालय जाता है, पर पढ़ता नहीं है।
 (ज) वह जागा, बिस्तर से उठा और चल दिया।
(झ) हाँ, हाँ, कल मैं जाऊँगा, जरूर जाऊँगा
 (ञ) एक गाड़ी आयी, दूसरी आयी, तीसरी आयी।
(ट) देखो, कल से नाश्ता सवेरे बनाना।
 (ठ) जो बोएगा, सो काटेगा।
(ड) प्रेमचंद ने गवन, गोदान, रंगभूमि, कर्मभूमि, आदि उपन्यासों की रचना की।
4. प्रश्नवाचक-चिह्न [?]
प्रश्नात्मक वाक्यों में प्रश्नवाचक चिह्न लगता है। जैसे—
(क) वहाँ आप क्या कर रहे थे ?
(ख) क्या आप यहाँ जाएँगे ?
(ग) वहाँ कौन आदमी बैठा है ?
(घ) आप किधर से आये ?
(ङ) क्या वे घर पर नहीं हैं ?
(च) आप गाँववाले हैं या बाहरवाले ?
5. योजक- चिह्न [-]
 द्वित्व या सहचर शब्दों में योजक चिह्न का प्रयोग योजक चिह्न दो शब्दों को जोड़ता है।
जैसे
रात-दिन
पाप-पुण्य
स्त्री-पुरुष
फल-फूल दान-दक्षिण
माता-पिता
पुष्प लता
पाँच-पाँच
आठ-दस
शिक्षा-दीक्षा
राधा-कृष्ण
प्रश्न-अभ्यास दो-चार
GOES

 
 
 
 
 
 
 
0 Comments